13 लोगों को बिजली चारी करते पकड़ा
बरवाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कई कार्यालयों की टीम ने सोमवार रात कई गांवों में छापामारी कर करीब 13 लोगों के घरों से बिजली चोरी को पकड़ा। जानकारी देते हुए बरवाला बिजली कार्यालय के एसडीओ पवन छिकारा ने बताया कि ककराली, सरकपुर, टाबर, खटौली व कनौली के गांवों के करीब 13 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। विभाग ने इन लोगों पर करीब 3 लाख 69 हजार का जुर्माना किया है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने का यह अभियान भविष्य में जारी रहेगा। इसमें एसडीओ कालका रविंद्र ढाकला, एसडीओ पिंजौर सुरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा एसडीओ सिटी पंचकूला, जेई सुभाष, प्रवीण, गुरमेल, राजेश, प्रीतपाल, रवि के अलावा एलएम नसीब, एएलएम शमशेर सिंह, किरनपाल, मनीष सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।