रेडक्रास शाखा ने लगाया जागरूकता शिविर
रायपुररानी। कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंचकूला की रेडक्रॉस शाखा ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी व नीलम कौशिक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विचार साझे किए। अंत में सभी विद्यार्थियों को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी दिलाई गई। प्रधानाचार्य सुदेश सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए रेडक्रॉस का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी व स्टाफ उपस्थित रहा।