वर्ल्ड स्किल डे पर निकाली रैली
पंचकूला। वर्ल्डयूथ स्किल डे के मौके पर शनिवार को सेक्टर 26 में स्टूडेंट्स ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्टूडेंट्स ने लोगों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को लेकर जागरूक किया। साथ ही लोगों को स्किल डेवलपमेंट के बारे में भी बताया। रैली का आयोजन मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट के सेक्टर 26 स्थित हिमालयन स्किल डेवलपमेंट सेंटर की ओर से किया गया। सेंटर हेड नैंसी ने बताया कि समय-समय पर स्टूडेंट्स के लिए कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है। ताकि उन्हें सरकार के विभिन्न योजनाओं व प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी जा सके। साथ ही स्टूडेंट्स लोगों को भी सरकार की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स के लिए जागरूक करते हैं।