फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के दिए संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताए
विज्ञापन

पंचकूला। पॉलिथीन के दुष्प्रभावों बताने के लिहाज से बुजुर्गकोटियां गवर्नमेंट स्कूल के बच्चों ने शनिवार को कागज के लिफाफे बनाए। लगातार तीन सप्ताह तक स्कूल में चलाए जाने वाले अभियान के दौरान तैयार होने वाले लिफाफे दुकानदारों को वितरित कर, इसके दुष्प्रभाव बताए जाएंगे। स्कूल प्रिंसिपल उमा अग्रवाल, हिंदी पीजीटी मंजीर कौर और लेक्चरर अमित कुमार की इस पहल के तहत स्कूली बच्चों ने पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान बताए। पीजीटी मंजीत कौर ने बताया कि तीन शनिवार के दौरान चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत तैयार होने वाले पेपर बैग और लिफाफे वितरित किए जाएंगे। इससे जहां प्रदूषण की रोकथाम का संदेश जाएगा तो दूसरी तरफ दुकानदारों में भी जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें