फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ऑनलाइन होने जा रही 150 नागरिक सेवाएं

Mon, 17 Aug 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब हरियाणा के निवासियों को जल्द ही ई पोर्टल पर सभी सेवाएं मिलेंगी। 150 ई सेवाओं को मार्च 2016 तक लागू करने का प्रस्ताव है। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने यह बात पंचकूला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर कही।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिक सेवाओं के लिए स्टेट पोर्टल बनाकर सभी विभागों और बोर्डों को वेबसाइट से लिंक कर दिया है। इससे स्थानीय निवासियों को लाभ हो रहा है। मार्च 2016 तक 150 ई-सेवाएं प्रदान करने का प्रस्ताव है।

गांवों में सरकारी सेवाएं एक छत के नीचे देने के लिए ग्राम सचिवालय खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने लोगों की शिकायतों और समस्याओं के निवारण के लिए जिला मुख्यालयों पर सीएम विंडो, सीएम पोर्टल, एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सिटीजन पोर्टल, ई-दिशा केंद्रों के माध्यम से जमीनों की रजिस्ट्री करने जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में डिजिटल इंडिया, स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत, सांसद आदर्श ग्राम योजना, मेक इन इंडिया, कौशल विकास योजना भी लागू हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

पंचकूला, चंडीगढ़ से मोहाली तक मेट्रो का प्रयास जारी
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश के नौ राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है, इनमें से तीन पर काम शुरू हो चुका है। प्रदेश में एक हजार 74 करोड़ की तीन नई रेल परियोजनाएं भी स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके साथ ही मेट्रो रेल का विस्तार फरीदाबाद और बल्लभगढ़ तक किया जा रहा है। पंचकूला, चंडीगढ़ से मोहाली तक मेट्रो का प्रयास जारी है।

चार लाख से ज्यादा रोजगार के मौके मिलेंगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और उद्यम नीति-2015 बनाई गई है जिससे एक लाख करोड़ रुपये का निवेश और चार लाख से ज्यादा रोजगार के मौके मिलेंगे। सूक्ष्म और लघु उद्योगों की स्थापना को बल दिया जाएगा। हरियाणा को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी है।

इस समय प्रदेश में बिजली की स्थापित क्षमता पांच हजार 300 मेगावाट है, इसमें और वृद्धि के लिए पानीपत व यमुनानगर में 800-800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। शहरों की तरह गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए म्हारा गांव जगमग गांव योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें