फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीजीसी-11 में 150 लोगों ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज की एनएसएस इकाई ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कॉलेज परिसर में मैसेज वॉल जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह अभियान एनएसएस स्वयंसेवकों अनीश रखरा, वरुण और तविश ने डॉ. मुनीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों, शिक्षकों, एनएसएस स्वयंसेवकों और कॉलेज कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने जागरूकता दीवार पर नशे के खिलाफ संदेश लिखकर युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्या ने कहा कि नशे से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त रखने और नशा मुक्त चंडीगढ़ के लिए काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें