फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेटीएम कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बन 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में सेक्टर-10 के रहने वाले अनिल कुमार वर्मा ने शिकायत दी कि किसी अज्ञात ने खुद को पेटीएम कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताकर उनके मोबाइल में एनी डेस्क हेल्प एप डाउनलोड करवाकर 15 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनका खुद को बिजनेस है। उनके पेटीएम पर दिक्कत आ रही थी। उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल किया जिसके बाद एक नंबर से कॉल आई और कॉलर ने कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर बात की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-8 के रहने वाले कृष्ण चंद सोखे ने बताया है कि बजाज फिनसर्व लिमिटेड के प्रबंधक राजीव शर्मा और निदेशक संजय मक्कड़ ने साढ़े तीन करोड़ का फर्जी लोन स्वीकृति पत्र जारी कर दिया। उन्हें प्रोसेसिंग फीस और टैक्स जमा करवाने के नाम पर 58 लाख की ठगी कर ली। जुलाई 2020 से 17 दिसंबर, 2022 के बीच यह ट्रांजेक्शंस हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनका खरड़ के देसूमाजरा में नर्सिंग हॉस्टल है। इसके विस्तार के लिए उन्हें लोन की जरूरत थी। एक समाचार पत्र में उन्होंने बजाज फिनसर्व लिमिटेड का विज्ञापन पढ़ा, जिसमें दो प्रतिशत ब्याज दर पर दो करोड़ के लोन देने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता के सपंर्क करने पर आरोपियों ने उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जानकारी ले ली और लोन जारी होने का झूठा आश्वासन दिया। यह ठगी प्रोसेसिंग फीस के रूप में की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें