फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 6 के लोगों ने डीसी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला। वार्ड नंबर 6 के लोग नगर निगम की बेरुखी के शिकार हो रहे हैं, जिस कारण लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा है। लोगों ने इस बारे में डीसी गौरी पराशर जोशी को ज्ञापन देकर इन समस्याओं को हल करने की मांग की। समाजसेविका बविता तलवाड़, हरिश चंद्र, विद्या धीमान एवं अन्य लोगों ने डीसी को सौंपे ज्ञापन है कि वार्ड की सडक़ें और गलियां टूटी पड़ी है और जिन गांवों में धर्मशाला है, वह भी टूट चुकी है। बविता तलवाड़ ने बताया कि कई बार लोग सड़क बनवाने के लिए कई बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है। 2 छोटी पुलिया बनवाई थी, वह भी अधूरी हैं। गलियों की मरम्मत का काम भी काफी समय से अधूरा है। लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड की पार्षद ने जीतने के बाद इस क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया और निगम की जितनी भी बैठकें हुईं, उनमें वार्ड की किसी समस्या को नहीं उठाया गया। लोगों ने डीसी से तीनों धर्मशालाओं के जीर्णोद्धार, नालों का निर्माण, सफाई व्यवस्था सुधारने, वाल्मीकि मंदिर तक सड़क बनाने, टांडा (चंडीमंदिर) में गलियों के निर्माण सहित अन्य समस्याओं को हल कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें