धुंध ने रोकी रफ्तार
मोरनी में बुधवार को सुबह बारिश के साथ पहाड़ों पर धुंध छा गई। इस दौरान पचास से साठ फुट के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन पर्यटकों के लिए यह नजारा काफी मनमोहक था। स्वरूप सिंह, कमल सिंह, राजेंद्र परमार व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश में ही यहां धुंध आती है, जोकि पर्यटकों का आकर्षण बनती है।