रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
जांच अधिकारी डीएसपी कोर्ट में हुए पेश
अपना घर मामले में अगली सुनवाई 17 को
पंचकूला। रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी जसवंति देवी सहित दो आरोपियों को छोड़ अन्य सभी अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट में मामले के जांच अधिकारी डीएसपी तुला राम का जिरह हुआ। बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने बताया कि मामले में अब तक 121 गवाहियां हो चुकी हैं। अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।