टर्शरी वाटर के लिए बिछाई जा रही है पाइपलाइन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 पार्क में टर्शरी वाटर के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पानी की कमी को देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टरों के पार्कों में टर्शरी वाटर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की पहल की गई। इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को भी कर्मी पार्क में पाइपलाइन डालते नजर आए। उनका कहना था कि अगले एक-दो दिन में इसे पूरा कर लिया जाएगा। कुछ सेक्टरों के पार्क में टर्शरी वाटर की सुविधा मुहैया की जा रही है।