राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया वन महोत्सव
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में शनिवार को कॉलेज प्रिंसिपल वंदना गुप्ता की अध्यक्षता में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण का शुभारंभ प्रिंसिपल वंदना गुप्ता ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर वंदना गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर, आंगन व सार्वजनिक स्थान एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और बड़ा होने तक देखभाल भी करनी चाहिए। पौधारोपण करने से हमारा वातावरण भी शुद्ध रहता है। एनएसएस यूनिट के इंचार्ज डॉ. कश्मीर सिंह ने बताया कि इस वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों व महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं ने नीम, तनु, टिम्मर, जखरंडा, जामुन, बेहड़ा सहित काफी छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रताप सैनी, प्राध्यापक संदीप सिंह, नवीन, हरि राम कौशिक, कपूर सिंह, व प्राध्यापिका रितु, अनीता सिंह, भारती बराड़, ज्योत्सना, रोहनी, अल्का सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।