सेक्टर-14 में न्याय सहयोग केंद्र का उदघाटन आज
पंचकूला। भारत सरकार की ओर से देशभर में राज्य सरकारों के माध्यम से संचालित किए जा रहे कानूनी सेवा संस्थानों का मुख्य उद्देश्य देश के हर नागरिक को न्याय दिलाना है। इसी उद्देश्य के साथ पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की बिल्डिंग में रविवार सुबह कानूनी सहायता स्थापना केंद्र (न्याय सहयोग केंद्र) की शुरूआत की जा रही है। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि इस केंद्र का उद्घाटन राष्ट्र्रीय कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दीपक मिश्रा द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस प्राधिकरण के तमाम पदाधिकारी तथा विधिक सेवाओं के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।