स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए किए आवेदन
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में पहली लिस्ट के बाद बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए महाविद्यालय की कंप्यूटर विभाग की प्राध्यापिका रितु ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को दो दिन में बीए प्रथम वर्ष में 5 विद्यार्थियों, बी कॉम प्रथम वर्ष में 12, बीसीए प्रथम वर्ष में 2 और बीएससी प्रथम वर्ष में 4 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया गया। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।