शिविर में 90 लोगों ने रक्तदान किया
पंचकूला। हैफेड की प्रबंध निदेशक सुकृति लिखी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक व सामाजिक दायित्व है कि वह रक्तदान जैसे नेक कार्य के लिए तत्पर रहे। सुकृति लिखी शुक्रवार को श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं हरियाणा कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (हैफेड) की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रही थीं। यह कैंप सेक्टर-32 जीएमसीएच चंडीगढ़ के सहयोग से हैफेड कार्यालय के कांपलेक्स में लगाया गया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश संगर ने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़कर भाग लें। इस अवसर पर हैफेड के सेक्रेटरी कमलेश भादू ने कहा कि हमें इस भलाई के कार्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवीण कुमार, गुलशन कत्याल, रमन, सुभाष गुप्ता, सत्यवान, भारत भूषण एवं पंचकूला, चंडीगढ़ के अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिविर में 90 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान रोटो पीजीआई की ओर अंगदान शिविर में 31 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। सिम्मी बी. सुमरिया ने लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।