फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बरवाला में पहली मैरिट लिस्ट लगते ही एडमिशन शुरू।

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला महाविद्यालय में लगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए की कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ. वंदना गुप्ता ने बताया कि हायर एजुकेशन विभाग की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। नए एडमिशन शुरू हो गए हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों के दाखिला के लिए नोटिस बोर्ड पर चस्पा दिया है। बीकॉम में 160 सीटें हैं, जिसके लिए 139 आवेदन आए हैं। बीए की 320 सीटें हैं, 130 आवेदन आए हैं। बीएससी में 80 सीटें हैं, 51 आवेदन आए हैं और बीसीए में 40 सीटे हैं 18 आवेदन आए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 10 जुलाई तक एडमिशन करा सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी जो कि 14 जुलाई तक वैलिड होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें