कालका। कालका के अरुणा आसफ अली सरकारी कालेज में वीरवार को सुबह मेरिट लिस्ट लगा दी गई। कॉलेज खुलते ही आवेदनकर्ता विद्यार्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। लिस्ट देखने के लिए विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। विभिन्न संकायों में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी, जिनका नाम लिस्ट में था उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट 10 जुलाई तक वैलिड होगी। जिसके बाद 11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जो 14 जुलाई तक वैलिड होगी। खाली सीटों के लिए कालेज प्रशासन दोबारा आनलाइन पोर्टल खुलवा सकता है। जिसके बाद आवेदन से वंचित रहे छात्रों को एक और मौका मिल सकता है। वहीं एमए हिंदी तथा एमकॉम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई निर्धारित कि गई थी। वीरवार को कालका के कालेज में लगी पहली मेरिट लिस्ट में बीकॉम के 236, बीए के 193, बीएससी कंप्यूटर साइंस के 15, बीएससी नॉन मेडिकल के 39, बीएससी मेडिकल के 32, बीसीए के 16 तथा बीबीए के करीब 20 स्टूडेंट्स के नाम लिस्ट में थे।
कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य टीएन सैनी ने बताया कि कालेज खुलते ही मेरिट लिस्ट लगवा दी गई। आवेदनकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो कालेज प्रशासन इसका खास ध्यान रखे है।