लोजपा ने किया पौधारोपण
कालका। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप कौशिक, विशंभर पाठक, जिलाउपाध्यक्ष कमलजीत सिंह, राजेश सिंह, जिला महामंत्री अनंत राय सहित भारी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और थाने के बाहर पौधारोपण किया। बुधवार सुबह ही लोजपा प्रदेशाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ आजाद स्वामी बारह जनपथ दिल्ली स्थित रामविलास पासवान के निवास स्थान पर पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी।