फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की तीन आईटीआई में जीआईएस कोर्स की होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की तीन आईटीआई में जीआईएस कोर्स की होगी शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा की तीन आईटीआई में जल्द ही जियो इंटरफेस सिस्टम (जीआईएस) पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके जरिये युवाओं को केवल सैटेलाइट मैपिंग संबंधी बारीकियां सिखाई जाएंगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक पंकज ने बताया कि इस कोर्स की शुरुआत साल के अंत की जाएगी। यह प्रदेश में अपने तरह का पहला ऐसा पाठ्यक्रम होगा, जिसकी युवाओं को जानकारी दी जाएगी। निदेशक ने बताया कि पाठ्यक्रम के तहत युवाओं को दी जाने वाली ट्रेनिंग में गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। शुरुआती दौर में करनाल, गुरुग्राम और पंचकूला स्थित आईटीआई में स्टूडेंट्स के लिए कोर्स की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें