फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनसून की बरसात न होने से किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर ।

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुमान से किसान परेशान
विज्ञापन

बरवाला। किसानों ने अपने अपने खेतों में धान की फसल लगा दी है। लेकिन मानसून की बरसात लेट होने से किसानों के खेतों में धान की फसल बिना पानी के सूखने के कगार पर है। क्षेत्र के किसान हुक्म चंद सैनी, रामनिवास, राजकुमार, मेहर सिंह, तेग सिंह ने बताया कि उन्होंने मौसम विभाग की ओर से जुलाई में अच्छे मानसून की भविष्यवाणी के बाद खेतों में धान की फसल तो उन्होंने लगा दी। लेकिन बरसात न होने से खेतों में धान की फसल सूखने लगी है। इससे किसान चिंतित हैं और इंद्र देवता से बरसात करने की प्रार्थना कर रहे हैं। उधर, बरसात न होने से उमस भरी गर्मी से लोगों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें