ओल्ड पंचकूला से मलेरिया के तीन केस
जिले में 40 तक पहुंचे मलेरिया के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
इस मानसून से मलेरिया के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। मलेरिया के नए मामलों की बात करें तो ओल्ड पंचकूला से तीन केस सामने आए हैं। ओल्ड पंचकूला से मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। यहां अब तक दस केस आ चुके हैं। वहीं मलेरिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो कालका का दूसरा नंबर है। क्योंकि यहां मलेरिया के अबतक आठ केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम जहां कही भी मलेरिया के लारवा मिल रहे हैं, वहां पर स्प्रे करवा रही है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से प्रॉपर वाटर कूलर व कंटेनरों की चेकिंग भी कराई जा रही है। अब तक जिले में मलेरिया का आंकड़ा 60 पहुंच चुका है।