फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
1 से 31 जुलाई तक बनेंगे वोटर कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिले में 1 से 31 जुलाई तक पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीसी गौरी पराशर जोशी ने बताया कि जिले के शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों में पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से 30 जून को ऐरा नेट लांच किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिले में एक से 31 जुलाई तक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में, जो युवा पहली जनवरी, 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं, वे इस अवधि के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। 9 जुलाई व 23 जुलाई को रविवार वाले दिन मतदाता अपने आवेदन पत्र संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल के अधिकारियों को प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें