वार्षिक आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
पिंजौर। शैमफोर्ड ग्रुप ऑफ फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने मंगलवार को आठवें वार्षिक आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘शैमएमपावर’ शुभारंभ किया। इस 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में पूरे देश से आए करीब 200 स्कूलों के प्रमुख और शिक्षक भाग ले रहे हैं। शैक्षणिक कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. डीआर अरोड़ा चेयरमैन शैमफर्ड ग्रुप ऑफ फ्यूचरिस्टिक स्कूल के अलावा अमोल अरोड़ा, डॉ. बिमला अरोड़ा, संस्थापक निदेशक मीनल अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में अगले साल गुड़गांव में प्रारंभ होने वाले शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक द पैरेंट स्कूल की घोषणा की। मुख्य अतिथि डॉ. डीआर अरोड़ा ने कहा भविष्य के नागरिकों की नींव डालने के लिए तथा जिम्मेदार शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम और पाठ्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं।