नियंत्रण कक्ष में दे सकते हैं बाढ़ की सूचना
पंचकूला। जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सूचना देने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। डीसी गौरी पराशर जोशी ने बताया कि जिला स्तर पर तहसील भवन में डी स्तर का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 0172-2562135 है। वहीं नगराधीश दूरभाष नंबर 0172-567311 है। सब डिविजन उपमंडल स्तर पर सी लेवल पंचकूला का दूरभाष नंबर-0172-261685 है। जबकि उपमंडल कालका में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01733-220500 है। बी सत्र तहसील कार्यालय पंचकूला का दूरभाष नंबर 0152-2562135, 946635908 है। कालका तहसील में बने नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01733-220501, 9779680813 व 9896985133 है। ब्लॉक स्तर पर ए स्तर निंयत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। खंड कार्यालय पिंजौर में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-01733-220046, 8059555443, मोरनी कक्ष का दूरभाष नंबर 01733-250103, 9878399413, बरवाला कक्ष का नंबर 01733-256413, 9878399413, खंड कार्यालय रायपुररानी नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01734-256628, 8059555443 है। इसी प्रकार अर्बन क्षेत्र पंचकूला, कालका व पिंजौर में भी बाढ़ नियंत्रण कक्षा स्थापित किए गए हैं, जिनके दूरभाष नंबर क्रमश: 0172-2583794, 01733-220818, 01733-231493 है। डीसी ने कहा कि इन नियंत्रण कक्षों पर 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।