पंचकूला में बिजली कट से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। इस मौसम में बिजली महकमा भी अपना रंग दिखा रहा है। इस साल भी बिजली डिपार्टमेंट ने शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में बिजली के कट लगाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी के साथ ट्रांसफॉर्मर पर भी लोड बढ़े हैं। स्पार्किंग होने से भी बिजली गुल होने लगी है। हर साल बिजली निगम अच्छे बंदोबस्त के वादे करता है, लेकिन न जाने क्या कमी रह जाती है कि लोगों को बिजली के कटों से परेशान होना पड़ता है। पंचकूला के सेक्टर-19 में सोमवार को रात कुछ एरिया में नौ से दो बजे तक बिजली कट लगा था। वहीं पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर ने बताया कि रात 11 से 12 बजे तक बिजली कट लगाया गया। सेक्टर-16 निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि बिजली के कट से सेक्टर-में पिछले काफी दिनों से लोग दुखी हैं।