फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी.एम फ़्लाइंग ने मिठाई की दुकान पर छापामारी कर भरे सैम्पल- रायपुर रानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीट शॉप में दूध के ड्रम में मिला मरा चूहा
विज्ञापन

सीएम के फ्लाइंग दस्ते ने रायपुररानी में मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
सीएम के फ्लाइंग दस्ते ने मंगलवार को त्रिलोकपुर चौक रायपुररानी में एक मिठाई की दुकान दबिश दी। दस्ते के डीएसपी राजेश लोहन और फूड इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने मिठाई की दुकान पर करीब दो घंटे तक छापामारी कर दुकान में मौजूद सभी प्रकार के खाद्य प्रदार्थों के सैंपल भरे। फूड इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने मिठाई की दुकान से दूध, घी, बर्फी और अन्य खुले बना खाने-पीने के सामान का सैंपल भर उसे सील किया गया। फ्लाइंग के अधिकारियों को दुकान से सामान बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तेल में मक्खियां मिलीं। यहीं नहीं दूध के ड्रम में मरा हुआ चूहा मिला। अधिकारियों ने छापामारी के दौरान पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की। फूड इंस्पेक्टर ने मौका पर उपस्थित थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व एएसआई जिले सिंह को दुकान में मरा हुआ चूहा मिलने से संबंधित और सील खाद्य पदार्थों की लिखित शिकायत दी। वहीं अन्य दुकानदारों ने सूचना मिलते ही अपनी दुकानों को ताला लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें