फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलैक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णमल चौथी बार बने प्रधान
विज्ञापन

कालका। हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के कालका सब यूनिट की मंगलवार को विशेष बैठक हुई। इस दौरान पंचकूला यूनिट के प्रधान भागीरथ कैठत की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान केंद्रीय परिषद के नेता मलकियत सिंह सैनी, जेई जयपाल, एएफएस मोहन सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्णमल को प्रधान चुना गया। बता दें कि पूर्णमल चौथी बार लगातार कालका सब यूनिट के प्रधान चुने गए हैं। सुरेंदर सिंह को उपप्रधान, बाबू राम को सचिव, राम ज्वारी को सह-सचिव, राम सिंह को कोषाध्यक्ष, नसीन खान, मदन सैनी व गुरजंट सिंह को संगठन कर्ता चुना गया है। इस अवसर पर सब यूनिट के प्रधान पूर्णमल ने सभी साथियों का धन्यवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग मांगा। यूनिट सह-सचिव जयभगवान शर्मा ने चुनाव में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें