पिंजौर। कालका-शिमला हाईवे पर पिंजौर क्षेत्र में करीब 150 फुट की ऊंचाई पर बने एएनए क्लार्क्स इन आसमा रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट एंड बार पंचकूला में दस दिवसीय फूड फेस्टिवल दावत ए निजाम 23 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलेगा। शुक्रवार को फेस्टिवल का आगाज हुआ। शेफ विपिन की देखरेख में हैदराबादी व्यंजन बनाए गए। आसमा के डायरेक्टर अनीश गोयल ने बताया कि आसमा में चलने वाले दावत-ए-निजाम में लोगों को खट्टी मछली, चिकन करेला, पनीर का सोला आदि व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।