दुकानदारों में जोर पकड़ रही छुट्टी की मांग
रायपुररानी। कस्बे के दुकानदारों में साप्ताहिक छुट्टी की मांग बढ़ती जा रही है। व्यापारी वर्ग जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इससे संबंधित उचित नियम बनाकर लागू करने की मांग कर चुके हैं। दुकानदार व व्यापारी वर्ग के मुख्य सदस्य शाम लाल अग्रवाल, राजेश प्रजापत, हितेश मंगल, गौरव मक्कड़, विकास गर्ग, सतीश वालिया, बॉबी सिंगला, प्रवीण धीमान, देवेंद्र वालिया, राजू छाबड़ा, राजेंद्र हंगोला, रामकुमार समलेहड़ी, सोमनाथ डारी, शशिकांत, गौरव बंसल, रमन, गौरव शर्मा, जगिंद्र सैनी, रूबी वर्मा, अंकित, राहुल, फकीर चंद, टोनी, निर्मल प्रजापत, अमित मीठा, देवराज बंटा ने बताया कि लगभग हर कस्बे व शहर में दुकानदार वर्ग हेतु कोई न कोई छुट्टी तय की गई है। लेकिन रायपुररानी कस्बे में कोई छुट्टी नहीं है। इस कारण दुकानदार वर्ग का शोषण हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अगर प्रशासन इस समस्या की ओर उचित कदम उठाए तो दुकानदार वर्ग को राहत मिलेगी।