फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक समिति चेयरपर्सन को हटाने की मांग
विज्ञापन

12 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव किया पेश
पंचकूला।
रायपुररानी ब्लॉक समिति के निर्वाचित 12 सदस्यों में से 9 सदस्यों ने ब्लॉक चेयरपर्सन के खिलाफ मनमर्जी से कार्य करने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पेश कर तुरंत प्रभाव से हटाने का मांग पत्र दिया है। स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सदस्य कुसुम रानी, रीना रानी, प्यारेवाला, गुरमीत कौर, प्रवीन कुमार, हरकेश सिंह, राजकुमार, हरि सिंह डाकरा, सौदागर सिंह, गुरमीत सिंह ने रायपुररानी ब्लॉक समिति चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली से नाराज होकर अविश्वास प्रस्ताव ब्लॉक एवं पंचायत अधिकारी को सौंपा है। इस पर कार्यालय से मिले पत्र के अनुसार सभी सदस्यों को आगामी मीटिंग में पेश होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश जारी किए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक समिति भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए कुछ सदस्य भूमिका शर्मा की ताजपोशी को लेकर शुरू से ही विरोध में थे व समिति की पिछली कई मीटिंग में भी भाग नहीं ले रहे थे। जिस पर स्थानीय बीडीपीओ अधिकारी ने भी कारण बताओ नोटिस जारी किया। कालका विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों की मीटिंग बुलाकर जल्द ही बातचीत कर सर्व सम्मति से विचार किया जाएगा। अगर चेयरपर्सन के खिलाफ कोई मनमर्जी या किसी भी सदस्य की अनदेखी का मामला पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें