फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवाला एक मैडीकल ऑफिसर व डेंटल सर्जन के भरोसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में डॉक्टरों की कमी
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। यह स्वास्थ्य केंद्र एक मेडिकल डॉक्टर व एक डेंटल सर्जन के भरोसे चल रहा है। जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य केंद्र में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. कविता अपनी पढ़ाई के लिए करीब 10 दिन पहले चली गई हैं। जबकि यहां रोजाना करीब 300 मरीज जांच कराने आते हैं। महीने में करीब 30 डिलीवरी केस भी आते हैं। लेकिन विभाग ने आज तक इस केंद्र में दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की है। इस कारण से इलाज कराने आने वाले हर मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें