फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, आने वाला समय में जनता देगी जवाब-प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाया: चौधरी
विज्ञापन

बरवाला। भारतीय जनता पार्टी अपने तीन वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धि मान रही है, जबकि प्रदेश की जनता सरकार के बाकी के दो वर्ष के खत्म होने के इंतजार में है। यह बात इनेलो के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज देश भर में जीएसटी का विरोध हो रहा है, लेकिन सरकार लागू करने पर अड़ी है। बैंकों में चार बार ट्रांजेक्शन तो चार्ज काटे जा रहे हैं। किसानों को फसल बेचने के लिए नियमों के दायरों में जकड़ा जा रहा है। भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि चुनावों में डेढ़ वर्ष से भी कम वक्त है और पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को भी उजागर करें। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद् सदस्य देशराज पोसवाल, प्रदीप आहलूवालिया, डॉ. जगदीश, बंटी आहलूवालिया, पूर्व सरपंच धर्म सिंह, महेश पाल, चरण सिंह, इकबाल बूंगा, सुखविंद्र भाटिया, प्रवीन कुमार, बलविंद्र सिंह, सतपाल सिंह, भूरा खान, तरसेम चंद, रामकरण काजमपुर, अकबर खान, अब्दुल खान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें