फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल रिर्हसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए फाइनल रिर्हसल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में सोमवार को फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक कर्नल एसके आनंद ने सुमन व सुनील के सहयोग से योग के आसन करवाए। यह रिहर्सल एडीसी राजेश जोगपाल और नगराधीश ममता शर्मा की देख-रेख में आयोजित की गई थी। राजेश जोगपाल ने बताया कि फाइनल रिहर्सल में तीन हजार से अधिक साधकों ने योग किया। कार्यक्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों, पतंजलि योग पीठ के सदस्यों सरकारी व प्राइवेट स्कूलों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, स्थानीय पुलिस, सेना के जवानों, नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य लोगों ने योग में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें