कैंटर को बैक करते वक्त चपेट में आया युवक, मौत
बरवाला। इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर में शुक्रवार को कैंटर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रामगढ़ पुलिस चौकी के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि हरदेव (28) पुत्र धर्म सिंह गांव प्लासरा जिला पंचकूला का रहने वाला था। वह जीएनआई कंपनी अलीपुर में कार्य करता था। शुक्रवार को वह कंपनी में आए एक कैंटर पीबी-65 जे-7104 को बैक करा रहा था। बैक करते समय कैंटर ने उसे ही अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें लगीं। इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सामान्य अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फरार आरोपी कैंटर चालक खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।