पिंजौर के दून क्षेत्र के गांवों में 5 घंटे बिजली गुल रहेगी
पिंजौर। नवांनगर और शाहपुर 11 केवी फीडर शनिवार को मरम्मत के कारण बिजली की सप्लाई नहीं कर पाएगा। यहां से जुड़े दून क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पांच घंटे तक बिजली बंद रहेगी। जेई विक्रांत ने बताया कि जरूरी मरम्मत के कारण चरनियां, जोहलूवाल सहित दून के तहत आने वाले गांवों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।