पंचायत मीटिंग की सूचना न देने पर सरपंच को नोटिस
रायपुररानी। कस्बे की ग्राम पंचायत द्वारा मीटिंग की सूचना सभी पंचायत सदस्यों को न देने पर निर्वाचित पंचों ने ग्राम सरपंच मुकेश कुमार के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद खंड एवं विकास अधिकारी रायपुररानी व सरपंच को डीडीपीओ कार्यालय से मामले की जांच के बाद नोटिस जारी कर सभी पंचायत सदस्यों को नियमानुसार मीटिंग की सूचना व एजेंडा की कापी भेजने बारे सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। निर्देश पत्र में स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत दोबारा प्राप्त हुई तो नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शिकायतकर्ता पंचायत सदस्य राजेश प्रजापत व कुलदीप गर्ग ने बताया कि ग्राम सरपंच अपनी मर्जी अनुसार अपने चहेते पंचों के साथ मीटिंग कर एजेंडा पास कर लेता था।