फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व कैंटर की टक्कर में कार में सवार दो व्यक्ति घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर व कार की टक्कर में दो व्यक्ति घायल
विज्ञापन

बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित मौली के नजदीक आज एक कार व कैंटर में टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार गांव बाल्टी जिला अंबाला वासी मनन पुत्र गुरचरण, सोनिया पत्नी गुरचरण, रूलदी पत्नी जोगिंद्र सिंह ये चारों अपनी कार में सवार होकर बरवाला की तरफ से मौली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही इनकी कार एनएच-73 पर स्थित टागर गांव के बस स्टॉप के नजदीक पहुंची तो इनकी कार को मौली की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में कार चालक मनन व गुरचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना मौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें