चंडीगढ़। धनास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवनीत सामा को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 14.71 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता नवनीत सामा ने बताया कि साल 2022 में उसे व्हाट्सएप पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का मैसेज मिला। इसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने सामा को फोन कर स्टॉक ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने का लालच देकर अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद एक एप डाउनलोड का लिंक भेजा। सामा ने एप डाउनलोड करने के बाद करीब 14 लाख 71 हजार 493 रुपये निवेश कर दिए लेकिन जब पैसे निकालने के लिए कहा तो नहीं निकले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।