फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूल का अधिकारी बन महिला से 1.44 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आनलाइन ठगी करने का केस दर्ज किया है। आराेपी के आइपी एड्रेस की मदद से पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 निवासी एक महिला ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन डाला था। उसमें लिखा था कि वह बच्चों की काउंसलिंग करती है। इस पर उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को शहर के एक नामी स्कूल का अधिकारी बताया। उसने कहा कि स्कूल के 150 बच्चों की काउंसलिंग करनी है। इसके लिए उसने कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर उससे 14,4997 रुपये की ठगी कर ली। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें