फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को पेट में हुआ दर्द, अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने जांच की तो उड़ गए होश

Thu, 19 Nov 2020 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर की 14 वर्षीय किशोरी ने अमृतसर में बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी के परिजन गुरुवार सुबह उसे श्री गुरुनानक देव अस्पताल लाए थे। यहां डॉक्टरों ने जांच की तो वह नौ माह की गर्भवती मिली। डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी फौरन गुरदासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने गुरदासपुर में रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह जब किशोरी को यहां लाया गया तो उसके परिजनों ने डॉक्टरों से कहा कि इसके पेट में दर्द है। डॉक्टरों ने ग्लूकोज लगाकर दर्द निवारक दवा दी लेकिन जब वह दर्द से तड़पने लगी तो स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने जांच की। इस दौरान वह गर्भवती मिली। डॉक्टरों ने किशोरी के परिजनों से पूछा तो उन्होंने गर्भवती होने की जानकारी से इंकार किया।


किशोरी के माता-पिता का कहना है कि वे दोनों दिहाड़ीदार हैं और सुबह काम पर जाते हैं और देर शाम को लौटते हैं। इस दौरान किशोरी घर में अकेली रहती है। किशोरी नौ माह की गर्भवती थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसकी डिलीवरी की। खेलने कूदने की उम्र में यह किशोरी मां बन गई। शिशु भी कमजोर है। ऐसे में उसे वार्मर मशीन में रखा गया है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर गुरदासपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें