चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना के 14 मरीज मिले। वहीं 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 70 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1708 लोगों की जांच की, जिनमें से 4 पुरुष व 10 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेक्टर-19 से सबसे ज्यादा 3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-10, 15, 16, 19, 27, 29, 31, 32, 48, 49, 52 और मनीमाजरा से एक-एक मरीज मिला है। भर्ती मरीजों की संख्या दो है। ब्यूरो