फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मैदान में 139 उम्मीदवार... छात्र आज चुनेंगे अपनी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के साथ शहर के दस कॉलेजों में वीरवार को छात्र परिषद के चुनाव होंगे। 56252 विद्यार्थी चुनाव में भाग्य आजमा रहे 139 उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला करेंगे। पीयू प्रबंधन और चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार शाम 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने विवि परिसर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

पीयू में छात्र परिषद चुनाव के लिए 24 और बाकी के दस कॉलेजों में 115 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पीयू में अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए छह उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इनमें कुल चार महिला उम्मीदवार हैं, जिनमें से अध्यक्ष पद के लिए तीन और उपाध्यक्ष पद के लिए एक महिला प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। इनमें से उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहीं निर्दलीय प्रत्याशी शिवानी ने छात्र संगठन सथ के करनदीप सिंह को अपना समर्थन दे दिया है।
अध्यक्ष पद पर इस बार एबीवीपी से अर्पिता मलिक, पीएसयू ललकार से सारा और एएसएफ से अल्का ने ताल ठोकी है। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में सीवाईएसएस से प्रिंस चौधरी, एनएसयूआई से राहुल नैन, सोई से तरुन सिद्धू, निर्दलीय अनुराग दलाल व मनदीप सिंह और मुकुल शामिल हैं। इनमें से मनदीप सिंह अपना नाम वापस लेना चाहते थे लेकिन नाम वापसी का समय खत्म हो जाने की वजह से वह नाम वापस नहीं ले पाए। इस वजह से उन्होंने कैंपेनिंग भी नहीं की।
विज्ञापन

वहीं, शहर के दस कॉलेजों में अध्यक्ष पद के लिए 31, उपाध्यक्ष के लिए 27, सचिव के लिए 27 और संयुक्त सचिव के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनका चुनाव इन काॅलेजों में पढ़ रहे करीब 40,398 छात्र करेंगे।

65 विभागीय प्रतिनिधियों का भी होगा चुनाव
पीयू के 62 विभागों में 65 विभागीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव होना है। इसके लिए कुल 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी 62 विभागों में कुल 127 विभागीय प्रतिनिधि चुने जाने थे जिनमें से 62 निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी बचे 65 के लिए वीरवार को विद्यार्थी वोट डालेंगे। इस बार पीयू कैंपस में 15854 विद्यार्थी मतदान करेंगे। कैंपस में 182 पोलिंग बूथ बने हैं और उनमें 306 बैलेट बाॅक्स रखवा दिए गए हैं।

एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, कई डीएसपी-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी
पीयू छात्र परिषद चुनाव के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी सहित अन्य कॉलेजों में करीब 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा करीब 18 से 20 इंस्पेक्टर और 12 से 15 डीएसपी चुनावों की निगरानी करेंगे। इनमें सबसे अधिक जवानों की तैनाती पीयू में रहेगी। यहां करीब 400 से 450 जवान को तैनात किया गया है जबकि प्रत्येक कॉलेजों में 80 से 100 जवानों की तैनात रहेगी। एक-एक कॉलेज पर दो इंस्पेक्टर व एक डीएसपी को तैनात किया गया है। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज, एसडी कॉलेज, खालसा कॉलेज और पीजीजीसी-11 के बाहर पुलिस की सख्ती ज्यादा रहेगी। इसके अलावा एमसीएम कॉलेज के बाहर भी पुलिस की तरफ से नाका लगाया जाएगा।

एसडी और डीएवी कॉलेज में सबसे अधिक छात्र
शहर के सभी दस कॉलेजों में से सबसे अधिक छात्र सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज में हैं। दूसरे नंबर पर डीएवी कॉलेज है। पिछले साल शहर के सभी कॉलेजों में मतदाता छात्रों की संख्या 43705 थी जो इस बार घट कर 40392 रह गई है। डीएवी कॉलेज में पिछले साल जहां 8384 छात्र पढ़ रहे थे लेकिन इस बार 7783 छात्रों ने ही दाखिला लिया है। सबसे कम छात्र सेक्टर-50 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में हैं।

किस कॉलेज में कितने मतदाता
- डीएवी सेक्टर-10
7782
- पीजीजीसी सेक्टर-11
4160
- पीजीजीसीजी सेक्टर-11
3870
- एसजीजीएससी सेक्टर-26
4634
- जीजीडीएसडी सेक्टर-32
8800
- एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-36
4100
- पीजीजीसीजी सेक्टर-42
2639
- देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45
1400
- पीजीजीसी सेक्टर-46
2184
- जीसीसीबीए सेक्टर-50
828
नोट : सेक्टर-46 और सेक्टर-11 के कॉलेजों ने इस साल का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे में पिछले साल की छात्रों की संख्या को ही लिया गया है। इनके आंकड़े थोड़े कम ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन


पीयू के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
-
प्रत्याशी
संगठन
विभाग
प्रिंस चौधरी सीवाईएसएस यूआईएलएस
अर्पिता मलिक
एबीवीपी
यूआईएलएस
राहुल नैन
एनएसयूआई
लॉ विभाग
सारा
पीएसयू ललकार

इतिहास विभाग
अल्का एएसएफ कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज
तरुन सिद्धू
सोई
यूआईईटी
मुकुल
टीम मुकुल
लॉ विभाग
अनुराग दलाल
निर्दलीय
केमिस्ट्री विभाग
मनदीप सिंह
निर्दलीय
कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज


उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
अभिषेक कपूर
एबीवीपी
डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज
अर्चित गर्ग
एनएसयूआई
ह्यूमन राइट्स एंड स्टडीज
करनदीप सिंह सथ ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज
करनवीर कुमार यूएसओ समाजशास्त्र विभाग
शिवानी
निर्दलीय
कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज


सचिव पद के उम्मीदवार
जशनप्रीत सिंह सोपू यूआईएएमएस
पारस पराशर
एनएसयूआई
फिजिक्स विभाग
शिवनंदन रिखी एबीवीपी
सांख्यिकी विभाग
विनीत यादव इनसो यूआईएलएस

संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार
अमित बंगा
पुसू
स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टडीज
जसविंदर राणा
एबीवीपी
लॉ विभाग
रोहित शर्मा एचपीएसयू यूआईएचटीएम
शुभम एचएसए मनोविज्ञान विभाग
तेजस्वी आईएसओ शारीरिक व्यायाम विभाग
यश कपासिया एनएसयूआई
सामाजिक कार्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें