फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 13581 लोगों ने नहीं जमा कराया किराया, सीएचबी ने घोषित किया डिफॉल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के बार बार निर्देशों के बावजूद स्मॉल फ्लैट्स के आवंटी नियमित रूप से अपने मकान का किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। इस वजह से बोर्ड ने अब 13,581 किराया डिफाल्टरों की सूची जारी की है।बोर्ड के अनुसार इन लोगों को बकाया राशि जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अगर 15 दिन के अंदर राशि जमा नहीं करवाई गई तो सीएचबी की तरफ से इनके आवंटन को रद्द करने के शोकॉज नोटिस भेजे जाएंगे। सीएचबी की तरफ से जारी सूची के अनुसार किराया डिफाल्टरों से करीब 43.02 करोड़ रुपये की वसूली करना बाकी है। सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत डिफाल्टरों का पता लगाने के लिए रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें सामने आया है कि अभी भी 43.02 करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन डिफाल्टरों को फिर से नोटिस भेजने शुरु कर दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिया गया है। सभी को अलग-अलग वर्षों के दौरान बोर्ड की ओर से अलॉटमेंट की गई है। बोर्ड ने स्कीम के तहत कई सेक्टरों में इन फ्लैट्स का निर्माण करवाया है। बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले सभी लोगों का अकाउंट स्टेटमेंट रिकॉर्ड भी ऑनलाइन कर दिया था ताकि वह देख सकें कि उन्होंने अब तक कितना और कब-कब पैसा जमा कराया है।
विज्ञापन


विभिन्न इलाकों में बाकी किराया
एरिया डिफॉल्टर किराया बकाया
सेक्टर-49 881 5 करोड़
सेक्टर-56 716 5.38 करोड़
सेक्टर-38वेस्ट 924 5.71 करोड़
धनास 7008 17.20 करोड़
इंडस्ट्रियल एरिया 91 29.82 लाख
मलोया स्मॉल फ्लैट्स 2018 2.20 करोड़
मौलीजागरां 1388 3.05 करोड़
राम दरबार 555 4.14 करोड़
कुल 13581 43.02 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें