चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना संक्रमित 134 मरीज मिले जबकि 3 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मृतकों में 3 महिलाएं ही शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ एकांतवास में रखे गए 361 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2830 लोगों की जांच की, जिनमें से 34 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 1251 रह गई है। वहीं अब तक 761 मरीजों की मौत हो चुकी है। मनीमाजरा में 20, राम दरबार में 6, मलोया में 4, धनास में 7, सेक्टर 51 व 52 में 4-4 और सेक्टर- 45 में 7 संक्रमित मरीज मिले हैं
इनकी हुई मौत
- सेक्टर 23 निवासी 72 साल की वृद्धा की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
- सेक्टर 49 निवासी 44 साल की महिला की जीएमसीएच- 32 में मौत हो गई।
- मनीमाजरा निवासी 48 साल की महिला की जीएमसीएच- 32 में मौत हो गई।