फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहीदों की याद में 132 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। रक्तदान अभियान के अंतर्गत एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स ऑफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से व श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को सेक्टर-17 में शिविर लगाया गया। इसमें शहीदों को याद करते हुए 132 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान दिलशेर सिंह चंदेल ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी केआईपी सिंह विजयपाल सिंह अश्विनी कुमार, संदल सिंह और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा ने भी रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। रक्तदान की प्रक्रिया जीएमसीएच-32 के ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में पूरी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें