फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 132 लोगों के चालान, पुलिस ने वसूले 66 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। बीते 2 दिनों में पुलिस ने मास्क न लगने वाले 132 लोगों का चालान किया है। इन लोगों से पुलिस ने 66 हजार रुपये वसूल किए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने व मास्क लगाने की लगातार अपील की जा रही है ताकि कोरोना की चेन को बढ़ने से रोका जा सके, लेकिन कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। मास्क न लगाने वालों का 500 रुपये का चालान काटा जा रहा है। पुलिस के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में नाइट कर्फ्यू लागू है। ऐसे में नियम तोड़ने वाले 10 लोगों का आईपीसी की धारा 188 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें