फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सात जिलों की 131 कॉलोनियां हुईं वैध, अब होंगे विकास कार्य, लोगों को मिला बड़ा तोहफा

Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले डीटीपी विभाग के सर्वे में नियमों पर खरा उतरने वाली सभी कॉलोनियों को नियमित किया जाए। इसके लिए विभागीय बैठकों में जिला स्तर से प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने सात जिलों की 131 कॉलोनियां वैध कर दी हैं। लंबे समय से हरियाणा में कॉलोनियों को वैध किए जाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने भी घोषणा की थी कि जो कॉलोनियां नियमों पर खरा उतरती हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों में बसी बड़ी संख्या में आबादी सरकारी सुविधाओं से वंचित है। टाउन एंड प्लानिंग विभाग व शहरी निकाय विभाग इन कॉलोनियों को वैध किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

विज्ञापन


हर जिले से अलग-अलग संख्या में कॉलोनियों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजे जा रहे हैं। इन प्रस्तावों के अनुसार जो कॉलोनियां नियमों पर खरा उतर रही हैं, उन 131 कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार ने सूचना जारी कर दी है। सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले डीटीपी विभाग के सर्वे में नियमों पर खरा उतरने वाली सभी कॉलोनियों को नियमित किया जाए। इसके लिए विभागीय बैठकों में जिला स्तर से प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

कई शहरों में नगर निकायों से प्रस्ताव लंबित हैं। जिस कारण कॉलोनियों के वैध होने का मामला लटका है। सरकार द्वारा जारी की गई पहली सूची के बाद शेष कॉलोनियों के भी नियमित होने की आस जगी है। इस सूची में सर्वाधिक फरीदाबाद की 59 कॉलोनियां वैध हुई हैं। वहीं गुरुग्राम की तीन कालोनियों को वैध किया है। इन कॉलोनियों में अब सड़क, सीवरेज, बिजली जैसी सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोग बेसब्री से इनके वैध होने का इंतजार कर रह थे।

नियमित की गईं कॉलोनियां

जिला कॉलोनियों की संख्या
फरीदाबाद 59
फतेहाबाद 10
गुरुग्राम 03
हिसार 15
कैथल 29
रोहतक 08
यमुनानगर 04
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें