फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः होंडा सिटी में आए दो चोर और ले उड़े 13 गाड़ियों की बैट्री, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Fri, 14 Dec 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार की बैटरियां चोरी
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने चंडीगढ़वासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। सेक्टर-30 में एक के बाद एक 13 गाड़ियों की बैट्री चोरी कर दो युवक फरार हो गए। हैरानी की बात है कि शहर में 63 पुलिस पीसीआर गश्त करती हैं और बेखौफ चोर वारदात पर वारदात किए जा रहे हैं। हालांकि, इस बार आरोपियों की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। ऐसी वारदात के बाद सेक्टर निवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-30बी में मारुति कार की बैट्री चोरी हो गई। इंडस्ट्रियल थाना प्रभारी जेडपी खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बयान दर्ज किया। थोड़ी देर बाद पता चला कि इस एरिया में एक नहीं 13 गाड़ियों की बैट्री चोरी हुई है। पुलिस ने पूरे एरिया का सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिया। एक घर के बाहर लगे कैमरे में आरोपी कैद मिले।

कार में आए थे दो युवक
सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की गाड़ी भी कैद हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रात करीब 2 बजकर 5 मिनट पर आरोपी सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार में आए और मकान नंबर 90बी के पास खड़ी एक मारुति कार नंबर (सीएच01 ई1583) को ट्रिक के जरिए बोनट खोला और उसमें से बैट्री निकाल अपनी कार की डिग्गी में रखकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बीेते महीने एक गिरोह हुआ था गिरफ्तार
बीते महीने मनीमाजरा थाना पुलिस ने गाड़ियों से बैट्री चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। इसने कई खुलासे किए थे। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उस गिरोह का कोई शामिल तो नहीं है। फिलहाल, पुलिस को अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।  

सिल्वर रंग की गाड़ियों पर पुलिस की नजर
वारदात के बाद से पुलिस आसपास के एरिया में ऐसे गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है, जिनके पास पुराने मॉडल की होंडा सिटी कार है। इसके अलावा पुलिस को शक है चोरी की हुई बैट्री कहीं न कहीं जरूर बेचेंगे। पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है।

चंद सेकेंड में खोला कार का गेट
सीसीटवी में कैद आरोपी ने चंद सेकेंड में कार का गेट खोल लिया। इससे पता चलता है कि चोर कोई शातिर हो सकता है या फिर मैकेनिक है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मैकेनिकों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इनोवा लेकर भागे, डीजल खत्म हुआ तो गाड़ी छोड़ बैट्री ले उड़े
बुधवार की रात सेक्टर-30 में ही हैरान कर देना वाला एक और मामला सामने आया, जहां आरोपियों ने पहले तो इनोवा नंबर (एचआर 70ए 6864) को लेकर फरार हो गए। लेकिन थोड़ी दूरी पर जब गाड़ी में डीजल खत्म हो गया तो उसे खड़ी कर उसमें से बैट्री लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें