फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रदेश में 127 श्रमिक कैंटीन खुलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के श्रम विभाग की ओर से अंत्योदय आहार योजना के तहत 127 श्रमिक कैंटीन का सफल संचालन शुरू कर दिया गया है। कैंटीन में सिर्फ दस रुपये में भोजन मिलेगा। इन 127 कैंटीनों में से 52 बेस कैंटीन हैं, जिनमें रसोई की व्यवस्था है। जहां भोजन पकाया जाता है और भोजन परोसा भी जाता है। शेष 75 कैंटीन केंद्रीय रसोई में पकाया जाने वाला भोजन प्रदान करेंगी, जहां से 39 वैन और 9 ई-रिक्शा द्वारा आवंटित स्थलों पर भोजन वितरित किया जाएगा। इन कैंटीन पर न केवल किफायती दामों पर भोजन उपलब्ध होगा, बल्कि यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

कैंटीनों से 52 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं और इन समूहों के लगभग 488 सदस्य कैंटीन के संचालन में शामिल होंगे। इन कैंटीन से प्रतिदिन लगभग 27,000 श्रमिकों को भोजन मिलेगा। बेस कैंटीन कार्यस्थलों और प्रमुख औद्योगिक के पास स्थित की गई हैं। इन कैंटीन की लोकेशन श्रम विभाग की वेबसाइट www.hrylabour.gov.in पर मैप (नक्शा) के जरिये देखा जा सकता है। श्रम विभाग के मुताबिक करनाल में 4, सोनीपत में 9, यमुनानगर में 5, गुरुग्राम में 31, फरीदाबाद में 15, नूंह में 5, पानीपत में 9, अंबाला में 4, पंचकूला में 4 कैंटीन संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें