मोहाली। लायंस क्लब मोहाली, लायंस क्लब मोहाली दीशा और लियो क्लब मोहाली स्माइलिंग और रायल एस्टेट जीरकपुर की रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। हरिंदर पाल सिंह हैरी ने बताया कि इस अवसर पर पार्क अस्पताल, सेक्टर 69 के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा 120 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर और बीएमआई टेस्ट भी किए। कैंप में रीजन चेयरपर्सन सोनिया अरोड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष केके अग्रवाल, अमनदीप सिंह गुलाटी, राजिंदर कुमार चौहान, कुलदीप सिंह, राकेश गर्ग, तेजिंदर कौर, जसविंदर कौर, दिवप्रीत कौर, कनिका शर्मा सहित सोसाइटी के कई सदस्य मौजूद रहे।